
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अनीता कॉलोनी, रामपुरा में 10 साल के मासूम बच्चे के सामने उसके सौतेले पिता महावीर प्रसाद बैरवा और मां रोशन बाई ने 4 साल की सौतेली बहन इशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने बच्ची को इतना पीटा कि उसकी चमड़ी नीली पड़ गई और उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
10 साल का भाई बना गवाह, धमकी से था सहमा
हादसे का गवाह इशिका का 10 साल का भाई था, जो इस क्रूरता को देखकर इतना सहम गया कि 24 घंटे तक कुछ बोल नहीं पाया। महावीर और रोशन बाई ने उसे हत्या की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जैसे ही बच्चा अपने पिता से दूर अपने दादा जयराम बैरवा के पास पहुंचा, उसने इशिका की हत्या की पूरी आंखों देखी घटना बयां की। बच्चे की बात सुनकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
अलमारी में मिला इशिका का शव
30 मई को बारां जिले के जैतपुरा निवासी जयराम बैरवा ने भंवरगढ़ थाने में सूचना दी कि उनके घर के कमरे में रखी अलमारी से बदबू आ रही थी। भंवरगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे और अलमारी खोलकर देखी, जिसमें एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में इशिका का शव चुन्नी से बंधा हुआ मिला। कट्टे से खून टपक रहा था और बदबू फैल रही थी। इशिका महावीर की दूसरी पत्नी रोशन बाई की बेटी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
मुहाना थाना पुलिस ने महावीर प्रसाद बैरवा और रोशन बाई को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या से पहले इशिका को बेरहमी से पीटा गया था। पुलिस ने बच्चे के बयान और शव की स्थिति के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और मारपीट से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे का मकसद क्या था।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
इस क्रूर घटना ने अनीता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग और परिजन इशिका की निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos