
अगर आप लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, SWISS, या ITA एयरवेज जैसी प्रमुख यूरोपीय एयरलाइंस से भारत आने या यहां से यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, इन एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट रूट्स में बड़ी रणनीतिक शिफ्ट की है और अब वे पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें नहीं भर रही हैं। इसका मतलब यह है कि अब आपकी फ्लाइट का सफर कुछ अधिक लंबा हो सकता है और फ्लाइट टाइम में एक घंटे तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पाकिस्तान ने पहले ही कुछ एयरवे भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिए थे। अब, यूरोपीय एयरलाइंस ने भी नॉर्दन पाकिस्तान एयरस्पेस से अपनी उड़ानें अवॉयड करना शुरू कर दिया है। Flightradar24 के मुताबिक, 30 अप्रैल से यह बदलाव देखा जा रहा है, और 2 मई से लुफ्थांसा, ITA एयरवेज और LOT पोलिश एयरलाइंस ने भी पूरी तरह से पाकिस्तान के ऊपर से अपनी उड़ानें रोक दी हैं।
इस बदलाव के कारण अब यूरोपीय एयरलाइंस के लिए पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरने में असुविधा हो रही है, जिससे यात्रा के समय में अतिरिक्त समय लग सकता है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos