
गोवा के शिरगांव गांव में शुक्रवार रात श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह सामने आई। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की खबर मिलते ही नॉर्थ गोवा जिला अस्पताल और बिचोलिम अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से लगातार एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
हादसा उस समय हुआ जब शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के पास बिजली के तार से करंट लगने से कुछ लोग गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।
श्री लैराई जात्रा गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में हर साल आयोजित होने वाला एक प्रमुख धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। यह उत्सव इस बार 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक चला, जिसमें गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। हादसा इसी आयोजन के दौरान हुआ।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos