
पिछले 24 घंटे के दौरान कोटा संभाग को छोड़कर शेष सभी जिलों आसमान साफ रहा। दिन में धूप रही। कुछ जिलों में तेज गर्मी के कारण तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ।
जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 42.1 डिग्री, जोधपुर में 41.4 डिग्री, गंगानगर में 41.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 41.5 डिग्री, पाली में 40.6 डिग्री, जालोर में 40 डिग्री, चूरू में 40.2 डिग्री और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ।
जयपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप रही। यहां दिन का तापमान शुक्रवार को करीब 5 डिग्री बढ़कर 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। देर शाम को यहां हल्की सुहावनी हवा चली। तापमान में गिरावट हुई।
कोटा संभाग में देर शाम छाए बादल
कोटा संभाग के कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ के अलावा चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर के एरिया में शाम को आसमान में बादल छाए। यहां कुछ जगह हल्की धूलभरी हवा चली। इससे पहले कोटा, चित्तौड़गढ़ में दिनभर धूप रही। गर्मी, उमस का वातावरण रहा।
इन जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में शनिवार को मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। जबकि 8 से 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के लिए हीटवेव चलने और तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में 14 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का दौर शुरू होगा। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक या उसके पार भी जा सकता है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos