खेल
IPL-18 पंजाब का खराब प्रदर्शन, बेंगलुरु फाइनल में, बने कई रिकॉर्ड
30, May 2025
News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news
49
गुरुवार को IPL-18 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने IPL प्लेऑफ का तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक हाथ से कूदकर कैच पकड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने विजयी छक्का लगाकर टीम को 9 साल बाद फाइनल में पहुंचा दिया।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 101 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में बेंगलुरु ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट से आसानी से जीत हासिल कर ली।
फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स:
- IPL प्लेऑफ के इतिहास में 140 से कम का स्कोर सिर्फ एक बार डिफेंड हुआ है, जो मुंबई इंडियंस ने 2017 के फाइनल में 129/8 बनाकर किया था।
- यह पंजाब किंग्स का IPL इतिहास में चौथा सबसे छोटा स्कोर था। उनका सबसे कम स्कोर 73 रन है, जो उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ बनाया था।
- पंजाब किंग्स IPL प्लेऑफ में सबसे कम ओवरों (14.1 ओवर) में ऑलआउट होने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जो 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर में सिमट गई थी।
- प्रभसिमरन सिंह अब पंजाब किंग्स के उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ही सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में पहले से शॉन मार्श (दो बार), ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल (लगातार चार सीजन) शामिल हैं। 2025 के सीजन में प्रभसिमरन के साथ-साथ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी 500 से अधिक रन बना चुके हैं।