
पाकिस्तान की हिरासत में 20 दिन बिताने के बाद BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ आखिरकार बुधवार को भारत लौट आए। वह अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए भारत पहुंचे। BSF ने उनकी वापसी की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्णम कुमार 23 अप्रैल 2025 को गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी और सीजफायर के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ। ये सभी यात्री मक्का, सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।
इससे पहले 4 मई को पहला जत्था रवाना हुआ था, लेकिन 7 और 12 मई को ऑपरेशन सिंदूर के चलते कुल 7 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। अब मंगलवार से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है।
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी स्थिति सामान्य हो रही है। मंगलवार-बुधवार की रात कतर एयरवेज की एक फ्लाइट ने पहली बार लैंडिंग की। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने भी बुधवार से अमृतसर के लिए उड़ानें फिर शुरू करने की घोषणा कर दी है।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा की शुरुआत की।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos