
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं, और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये रिश्ते और भी नाजुक हो गए। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिशें करता रहा है, और पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले भी उसने कई बार ऐसी नापाक कोशिशें की हैं। दूसरी ओर, भारत और चीन के संबंध भी सहज नहीं हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सर्वे कराया गया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है—चीन या पाकिस्तान। सीजफायर से पहले 47.4% लोगों ने चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, जबकि 27.7% ने पाकिस्तान को अधिक खतरनाक माना, और 12.2% ने दोनों को दुश्मन करार दिया।
वहीं सीजफायर के बाद यह आंकड़े बदल गए—51.8% लोगों ने चीन को सबसे बड़ा दुश्मन बताया, जबकि पाकिस्तान को यह दर्जा केवल 19.6% लोगों ने दिया, और 20.7% लोगों ने दोनों को भारत के लिए खतरा माना। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हर साजिश नाकाम रही। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान की सेना के कई अधिकारी मारे गए आतंकियों के जनाजों में शामिल हुए, जिससे यह साबित हो गया कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और खुद ही एक आतंकी पनाहगाह बन चुका है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos