
राजस्थान के जोधपुर से 140 किलोमीटर दूर फलोदी जिले के देचू थाना इलाके में झुंझार सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रेंज आईजी विकास कुमार की साइक्लोनर टीम ने महज 24 घंटे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें देचू थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
आईजी विकास कुमार ने बताया कि 11-12 फरवरी की रात 2 बजे देचू थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 125 पर सगरा निवासी झुंझार सिंह को 12 बोर बंदूक से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्लॉट को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, झुंझार सिंह और अभय सिंह के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष मंगलवार शाम को भिड़े थे। फिर मंगलवार और बुधवार की रात को दोनों गुटों में फिर से झगड़ा हुआ। इस दौरान अभय सिंह के गुट ने झुंझार सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को फलोदी अस्पताल में रखा गया और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की।
पुलिस की अपील:
आईजी विकास कुमार ने कहा कि यह पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई, रंगदारी और प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में अपराध की दुनिया में कदम न रखें। शॉर्टकट से अमीर बनने की कोशिश करने से न केवल अपराध बढ़ता है, बल्कि अंत में जेल का रास्ता ही मिलता है। उन्होंने कहा कि मेहनत और समय के साथ सफलता पाने का रास्ता अपनाना चाहिए।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos