
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से बीजेपी विधायक चंपई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ और तेजी से हो रहे धर्मांतरण पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने इन समस्याओं को बढ़ावा दिया है और अब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकारें आंखें मूंदे बैठी हैं। चंपई सोरेन का मानना है कि बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड और देश को इन चुनौतियों से निजात दिला सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को संविधान यात्रा निकालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उसने अंबेडकर को चुनाव में हराने और अलग झारखंड राज्य के गठन का विरोध करने जैसे कई गलत फैसले लिए हैं।
अपने घर वापसी अभियान की चर्चा करते हुए चंपई सोरेन ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम में दर्जनों आदिवासियों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। उन्होंने इसे मिशनरियों द्वारा फैलाए भ्रम को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता बताया और कहा कि बीजेपी का लक्ष्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता फैलाकर आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ना है। सरायकेला के आदित्यपुर में आयोजित बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा धोखे की रही है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos