
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) में 14 विधायकों को नामांकित किया है। यह नामांकन नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3(3)(बी) के तहत किया गया है। इन विधायकों की जिम्मेदारी प्रशासनिक सुधार, बजट प्रबंधन और शहरी विकास कार्यों में सहयोग करना होगी। उनका मुख्य उद्देश्य नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना, कचरा प्रबंधन सुधारना और प्रदूषण कम करना है, जिससे दिल्ली को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
नामित विधायकों में अनिल कुमार शर्मा (आर.के. पुरम), चंदन कुमार चौधरी (संगम विहार), जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर), कर्नैल सिंह बस्ती (शकूर बस्ती), मनोज कुमार शौकीन (नांगलोई जाट), नीलम पहलवान (नजफगढ़), प्रद्युम्न सिंह राजपूत (द्वारका), प्रवेश रत्न पटेल (पटेल नगर), राज कुमार भाटिया (आदर्श नगर), राम सिंह नेताजी (बदरपुर), रवि कांत त्रिलोकपुरी (त्रिलोकपुरी), संजय गोयल (शाहदरा), सुरेंद्र कुमार (गोकलपुर) और तरविंदर सिंह मरवाह (जंगपुरा) शामिल हैं। दिल्ली में पहले उत्तर, दक्षिण और पूर्वी एमसीडी के रूप में तीन अलग-अलग नगर निगम थे, लेकिन 2022 में इनका विलय कर एकीकृत एमसीडी बनाई गई।
हालांकि, निगम को अभी भी बजट की कमी, कचरा प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन 14 विधायकों की नियुक्ति से सफाई व्यवस्था, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की देखभाल और अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। दिल्ली सरकार का यह कदम शहरी विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos