
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देवीपाटन मंडल में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसके परिवार की यह आखिरी सरकारी नौकरी होगी।
युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई लोन दिलाने या किसी अन्य सरकारी कार्य के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत सीधे सरकार के पोर्टल पर करें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई गलत तरीके से पैसे की मांग करता है, तो यह उसकी परिवार की आखिरी सरकारी नौकरी होगी। फिर उस परिवार से कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं आ पाएगा। हम इतनी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि यह एक मिसाल बनेगी।"
योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos