
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें से 18 बीजापुर और 4 कांकेर में मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में एक जवान शहीद भी हुआ है। बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की है और नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान जख्मी हुए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 71 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है और 290 हथियार जब्त किए गए हैं।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos