
साइन बोर्ड पर कालिख लगाने वालों में शामिल अमित राठौर नामक व्यक्ति ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "भारत महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार इस घटना को छिपाने में लगी हुई हैं। जो भी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"
इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रशासन पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ रहा है, जबकि दूसरी ओर, साइन बोर्ड पर कालिख पोतने की घटना ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और इस विवाद का समाधान कैसे निकलेगा।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos