
अडानी समूह ने मुंबई के मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई है। यह परियोजना मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) क्षेत्र में स्थित मोतीलाल नगर-1, 2 और 3 के पुनर्विकास से जुड़ी है, जो मुंबई की सबसे बड़ी आवासीय पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक मानी जाती है। अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) ने इस परियोजना के लिए सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में एलएंडटी को पीछे छोड़ दिया है।
इस परियोजना के तहत अडानी समूह ने अधिक निर्मित क्षेत्र की पेशकश की है, जिससे इसे यह महत्वपूर्ण आवंटन मिला। अडानी समूह पहले से ही धारावी जैसी बड़ी झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास में शामिल है और अब मोतीलाल नगर के पुनर्विकास को भी एक बड़ी परियोजना के रूप में हाथ में लिया है।
महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा मोतीलाल नगर पुनर्विकास के लिए मंजूरी दी गई थी, और अब सीएंडडीए के माध्यम से इसका विकास होगा। परियोजना के अंतर्गत 36,000 करोड़ रुपये की लागत से इस इलाके को आधुनिक फ्लैट्स से सजाया जाएगा। इस परियोजना का पुनर्वास कार्य लगभग सात वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।
अडानी समूह ने म्हाडा को 3.97 लाख वर्ग मीटर का आवासीय क्षेत्र सौंपने पर सहमति जताई, और इसके साथ ही उसने बोली जीत ली।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos