
IPL सीजन की सुरुवात होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया है। केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा रह चुके हैं। केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19 मैचों में 599 रन बनाए। अब केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका में नजर आने वाले है। अभी वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी हैं और टीम के अस्सिटेंट कोच की भूमिका में मैथ्यू मॉट हैं।
केविन पीटरसन 2009 के IPL सीजन में फर्स्ट टाइम खेले थे। उस सीजन में केविन पीटरसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, आईपीएल में केविन पीटरसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स और पुणे सुपर जॉयंट्स का हिस्सा रहे चुके है। केविन पीटरसन ने आईपीएल के 36 मैचों में 134.72 की स्ट्राइक रेट और 37.07 की एवरेज से 1001 रन बनाए। इसके अलावा भी केविन ने बतौर गेंदबाज 7.41 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए, अब बस देखना ये है की बतौर मेंटर दिल्ली कैपिटल्स के साथ केविन पीटरसन का कार्यकाल कैसा रहेगा ?
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos