
**प्रधानमंत्री मोदी आज अशोक विहार में करेंगे चुनावी रैली, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी**
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार में शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ ही वह दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज भी करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
**यातायात प्रतिबंधों की जानकारी:**
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मॉल रोड (रिंग रोड)- हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जीटीके रोड, भामाशाह मार्ग, लाला अचिंताम मार्ग, नाहर सिंह मार्ग, गुलाब सिंह मार्ग, स्वामी नारायण मार्ग सहित अन्य कई इलाकों में यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। इन रास्तों पर ट्रैफिक के संचालन में व्यवधान आ सकता है।
**दिल्ली पुलिस की सलाह:**
पुलिस ने आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावाल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट, राम लीला ग्राउंड और अशोक विहार जाने वाले लोगों से यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
**दिल्ली को मिलेगी 45 हजार करोड़ की सौगात:**
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली के दौरान दिल्ली को 45 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और 4300 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस रैली में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos