
'मैं भूमिपुत्र हूं। यकीन के साथ कहता हूं कि मैं यहां जायंट किलर बनूंगा।' मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस कैंडिडेट भूषण पाटिल ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चुनाव में उनके सामने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हैं। पिछले दो चुनाव से ये सीट BJP जीत रही है। 2004 में बॉलीवुड स्टार गोविंदा इसी सीट से चुनकर संसद गए थे। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर संजय निरूपम सांसद बने।
2004 और 2009 का चुनाव छोड़ दें तो 1989 से मुंबई नॉर्थ सीट BJP ने ही जीती है। भूषण पाटिल को उम्मीद है कि वे 15 साल बाद दोबारा यहां कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। वहीं, BJP इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। उसके कैंडिडेट पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें दो बार के सांसद गोपाल शेट्टी की जगह टिकट दिया है।
मुंबई नॉर्थ सीट पर डबल M फैक्टर, यानी मराठी और मुस्लिम पीयूष गोयल के सामने बड़ी चुनौती हैं। यहां की गुजराती आबादी BJP को सपोर्ट करती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि कांग्रेस ने अगर ये सीट उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) को दी होती, तो पीयूष गोयल के लिए मुश्किल हो सकती थी। यहां पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होनी है।
पहले मुंबई नॉर्थ के सियासी समीकरण जान लीजिए
मुंबई नॉर्थ BJP के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है। पिछले दो चुनाव में BJP ने लगातार यहां बड़ी जीत दर्ज की है। यहां की 6 विधानसभा सीटों में से 4 पर BJP का कब्जा है, एक-एक सीट शिवसेना और कांग्रेस के पास हैं। अलायंस के लिहाज से देखें तो महायुति, यानी NDA के पास 5 और INDI ब्लॉक, यानी महाविकास अघाड़ी के पास सिर्फ एक सीट है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos