जयपुर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर रामलीला मैदान तक भव्य झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों में अलग-अलग मैसेज समाज को दिए गए। साथ ही लोग नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। जो रामलीला मैदान पहुंचकर धर्म सभा में बदल गई।
सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन व महामंत्री मनीष बैद ने बताया- रामलीला मैदान में आचार्य चैत्य सागर, आचार्य शशांक सागर महाराज और गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म सभा रखी गई। इस धर्म सभा के लिए विशाल पाण्डाल बनाया गया है। धर्म सभा के दौरान दीक्षा का भी आयोजन किया गया। आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी राकेश वीर भानू जैन ने दीक्षा ग्रहण की।
दीक्षार्थी राकेश जैन का जन्म 27 जनवरी 1960 को कासगंज (उत्तर प्रदेश) में हुआ है। उनकी शिक्षा बीए तक हुई है। राकेश जैन के परिवार में माता-पिता, पत्नी सुमन लता, तीन पुत्र, एक पुत्री है। इनके आयरन स्टोर का बिजनेसमैन है। उन्होंने 2019 में आचार्य चैत्य सागर महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया था।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos