जयपुर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर की तरफ से मुख्य आयोजन रामलीला मैदान में किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन व महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि रामलीला मैदान में आचार्य चैत्य सागर, आचार्य शशांक सागर महाराज और गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म सभा रखी गई है। वहीं, इससे पहले शोभायात्रा भी निकाली गई।
इस धर्म सभा के लिए विशाल पाण्डाल बनाया गया है। धर्म सभा के दौरान दीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी राकेश वीर भानू जैन दीक्षा ग्रहण करेगे।
दीक्षार्थी राकेश जैन का जन्म 27 जनवरी 1960 को कासगंज में हुआ है। उनकी शिक्षा बीए तक हुई है। राकेश जैन के परिवार में माता-पिता, पत्नी सुमन लता, तीन पुत्र, एक पुत्री है। इनके आयरन स्टोर का बिजनेसमैन है। उन्होंने 2019 में आचार्य चैत्य सागर महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया था। तभी से श्री जैन आचार्य श्री के संघ में ही रहकर अपने जीवन का कल्याण कर रहे हैं।
शोभायात्रा के दौरान एक झांकी में मिट्टी का महत्व बताया गया। इसमें मिट्टी से बने सामान और उसके महत्व के बारे में बताया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने इस झांकी में मिट्टी का महत्व बताया।
सुबह 6.30 बजे मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 20 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। इनमें भगवान महावीर के जीवन चरित्र को दर्शाया गया। इसके साथ ही कई सामाजिक दृश्यों को दर्शाते हुए भी झांकियां सजाई गईं।भगवान सोने के रथ में विराजमान होकर शोभायात्रा में चले।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos