
RAJASTHAN NEWS: दो दिन की बारिश के बाद मौसम हुआ साफ, अब 5 अप्रैल को फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में दो दिन पहले एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन हो गया है। इसके चलते राज्य के कई किलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हुई दिखाई दी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। अब मार्च अप्रैल महीने की 5 तारीख को मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है।
जयपुर: गुरुवार 28 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और कई जिलों में तेज आंधी भी चली। बारिश और अंधड़ की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले जो पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था, वह अब गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलोदी में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर कोटा में भी 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा। आगामी 5 दिन तक प्रदेश में कोई हीट वेव (झुलसाती हवाएं) चलने की संभावना नहीं है।
5 दिन बाद मौसम में होंगे फिरसे बदलाव
प्रदेश में 5 दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। राज्य के कुछ भागों में उसका प्रभाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में 5 से 8 अप्रैल तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान प्रदेश के प्रमुख शहरों का
फलोदी में 39.9 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 39.8 डिग्री सेल्सियस
करौली में 38.8 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 38.6 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 38.2 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.9 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 37.8 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 36.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 36.2 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.9 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 34.9 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 34.6 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 32.2 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 30.9 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 27.4 डिग्री सेल्सियस