प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगाह किया कि अकुशल, अप्रशिक्षित हाथों में AI जैसी शक्तिशाली तकनीक नहीं आनी चाहिए। इसके AI का गलत इस्तेमाल हो सकता है। PM ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही।
इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विस्तार से बताया कि कैसे भारत ने अपने नागरिकों के लाभ के लिए टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। जीवन में सुधार के लिए डिजिटल की शक्ति को अपनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश चौथी औद्योगिक क्रांति में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।
बिल गेट्स- G20 अब ज्यादा इन्क्लूसिव हो गया है। इसलिए इसे देखना शानदार है कि भारत ने वास्तव में डिजिटल इनोवेशन जैसी चीजों को बढ़ावा दिया है। G20 वास्तव में एक मैकेनिज्म हो सकता है, जो संबंधों में सुधार ला सकता है। आप जानते हैं कि हमारा फाउंडेशन भारत में पॉजिटिव रिजल्ट से उत्साहित है। हम साथ मिलकर इसे अन्य देशों में भी लेकर जाएंगे।
पीएम मोदी- आपकी बात सही है, 'जब मैं इंडोनेशिया में में G-20 समिट में गया था तब दुनिया के सभी देशों की उत्सुकता थी कि आप ने डिजिटल रिवॉल्यूशन कैसे लाया है। तब मैं उनको समझाता था कि मैंने इस टेक्नोलॉजी को लोकतांत्रिक बना दिया है।
इस पर किसी का एकाधिकार नहीं रहेगा। ये जनता का होगा, जनता के द्वारा होगा और जनता में उभरती हुई प्रतिभा इसमें वैल्यू ऐड करेगी। जिससे आम लोगों का भी टेक्नोलॉजी पर भरोसा बनेगा। जैसे 10 डॉक्टर होते हैं, सब MBBS, लेकिन एक डॉक्टर के पास ज्यादा लोग जाते हैं। यह बताता है कि उस डॉक्टर में लोगों का भरोसा है।
बिल गेट्स- भारत ना केवल टेक्नोलॉजी को अपना रहा है, बल्कि इसे लीड भी कर रहा है...ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनके बारे में आप उत्साहित हैं?
इस सवाल पर PM बोले- स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में मैंने 2 लाख अयुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बनाएं। मैं स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से बड़े अस्पतालों के साथ जोड़ देता हूं। पहले शुरूआत में उन्हें लगता था कि डॉक्टर तो सामने है, नहीं मुझे देखे बिना कैसे बताता है?
लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि टेक्नोलॉजी की मदद से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा डॉक्टर भी उन्हें सही इलाज दे रहा है। लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। जितना बड़े अस्पताल में होता है उतना ही छोटे आरोग्य मंदिर में भी हो रहा है।
ये डिजिटल प्लेटफॉर्म का कमाल है... मैं बच्चों तक बेस्ट एजुकेशन पहुंचाना चाहता हूं। टीचर्स की जो कमियां हैं, मैं उसे टेक्नोलॉजी से भरना चाहता हूं। दूसरा, बच्चों का इंटरेस्ट विजुअल्स में और स्टोरी-टेलिंग में है।
मैं उस तरह के कंटेंट बनाने की दिशा में भी काम कर रहा हूं। मैं हमारे यहां एग्रीकल्चर सेक्टर में भी मैं बहुत बड़ा बदलाव ला रहा हूं और लोगों की मानसिकता बदलना चाहता हूं।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos