राजनीति

राजस्थान में रिवाज कायम, भाजपा को बहुमत

03, Dec 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 58

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 115 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे है, वहीं 17 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। पहला नतीजा भाजपा की झोली में गया है। दूदू से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस के बाबूलाल नागर को हरा दिया है। अधिकारिक घोषणा बाकी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। शुरू में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीयों ने बहुत पीछे कर दिया है। यहां कांग्रेस तीसरे और भाजपा पांचवे नंबर पर है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top