राजनीति

जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

03, Dec 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 53

जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की गई। इसके बाद ईवीएम से मतगणना जारी है। इस दौरान विद्याधर नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी आगे चल रही हैं। किशनपोल सीट से अमीन कागजी 2628 वोट से आगे चल रहे हैं। आदर्श नगर में कांग्रेस के रफीक खान आगे चल रहे हैं। शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष यादव आगे चल रहे हैं। हवामहल सीट से बीजेपी के बालमुकुंद आचार्य पीछे चल रहे हैं।

दोपहर तक 19 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 199 प्रत्याशियों की हार जीत का निर्णय हो जाएगा। जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाकमत पत्र की काउंटिंग के लिए 332 टेबल लगाई गई हैं। इस पर 383 राउंड में 38.78 लाख वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है।

सबसे पहला रिजल्ट सिविल लाइंस विधानसभा से आ सकता है, क्योंकि इस सीट पर मतगणना के लिए सबसे कम 18 राउंड होंगे, जबकि सबसे अंतिम रिजल्ट बगरू और झोटवाड़ा विधानसभा का आने की संभावना है। क्योंकि यहां वोटों की गिनती सबसे ज्यादा 23-23 राउंड में पूरी होगी।

जयपुर की 19 सीटों पर वर्तमान में इन पार्टियों के हैं विधायक

सीट इस बार कड़ा मुकाबला आगे/पीछे
कोटपूतली राजेन्द्र यादव (कांग्रेस) v/s हंसराज पटेल (भाजपा) v/s मुकेश गोयल (निर्दलीय) राजेन्द्र यादव 2771 वोट से पीछे
विराट नगर इंद्राज गुर्जर (कांग्रेस) v/s कुलदीप धनखड़ (भाजपा) इंद्राज गुर्जर 2337 वोट से पीछे
शाहपुरा मनीष यादव (कांग्रेस) v/s उपेन यादव (भाजपा) v/s आलोक बेनीवाल (निर्दलीय) मनीष यादव 16259 वोट से आगे
चौमूं डॉ. शिखा मील बराला (कांग्रेस) v/s रामलाल शर्मा (भाजपा) डॉ. शिखा मील बराला 5516 वोट से आगे
फुलेरा विद्याधर चौधरी (कांग्रेस) v/s निर्मल कुमावत (भाजपा) विद्याधर चौधरी 9035 वोट से आगे
दूदू बाबूलाल नागर (कांग्रेस) v/s प्रेम चंद बैरवा (भाजपा) बाबूलाल नागर 5576 वोट से पीछे
झोटवाड़ा

अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) v/s राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s आशुसिंह सुरपुरा (निर्दलीय)

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 6288 वोट से पीछे
आमेर प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) v/s सतीश पूनिया (भाजपा) सतीश पूनिया 2684 वोट से पीछे
जमवारामगढ़ गोपाल मीणा (कांग्रेस) v/s महेन्द्र मीणा (भाजपा) महेन्द्र मीणा 4394 वोट से आगे
हवामहल आरआर तिवाड़ी (कांग्रेस) v/s बालमुकुंद आचार्य (भाजपा) बालमुकुंद आचार्य 11809 वोट से पीछे
विद्याधर नगर सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) v/s दीया कुमारी (भाजपा) दीया कुमारी 6370 वोट से आगे
सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा) प्रताप सिंह खाचरियावास 1598 वोट से आगे
किशनपोल अमीन कागजी (कांग्रेस) v/s चंद्र मनोहर बटवाड़ा (भाजपा) अमीन कागजी 5808 वोट से आगे
आदर्श नगर रफीक खान (कांग्रेस) v/s रवि नैय्यर (भाजपा) रफीक खान 9356 वोट से आगे
मालवीय नगर डॉ. अर्चना शर्मा (कांग्रेस) v/s कालीचरण सराफ (भाजपा) कालीचरण सराफ 5223 वोट से आगे
सांगानेर पुष्पेन्द्र भारद्वाज (कांग्रेस) v/s भजनलाल शर्मा (भाजपा) पुष्पेन्द्र भारद्वाज 5039 वोट से पीछे
बगरू गंगा देवी (कांग्रेस) v/s कैलाश वर्मा (भाजपा) गंगा देवी 7802 वोट से पीछे
बस्सी लक्ष्मण मीणा (कांग्रेस) v/s चंद्रमोहन मीणा (भाजपा) v/s अंजू धानका (निर्दलीय) लक्ष्मण मीणा 1000 वोट से आगे
चाकसू वेदप्रकाश सोलंकी (कांग्रेस) v/s रामअवतार बैरवा (भाजपा) वेदप्रकाश सोलंकी 7029 वोट से पीछे


About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top