मनोरंजन

रणबीर कपूर का नेवरसीन एक्शन अवतार

01, Dec 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 61

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह की रिलीज के बाद कहा था कि वो अपनी अगली फिल्म में असली वायलेंस दिखाएंगे। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल देखने के बाद उनकी यह बात बिल्कुल सटीक मालूम पड़ती है। आज हम इस फिल्म का रिव्यू करेंगे। एक्शन थ्रिलर ड्रामा इस फिल्म की लेंथ 3 घंटे 23 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी एक बाप बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। रणविजय सिंह यानी रणबीर कपूर के पिता बलवीर सिंह (अनिल कपूर) देश के जाने-माने बिजनेस टायकून हैं। बलवीर सिंह अपनी बिजी लाइफ की वजह से बेटे रणविजय को टाइम नहीं दे पाते। इस वजह से रणविजय के मन में हमेशा एक टीस रहती है।

इनकी लाइफ में भूचाल तब आता है जब बलवीर सिंह पर गोलीबारी हो जाती है। रणविजय अपने बाप का बदला लेने के लिए जंग का ऐलान कर देता है। इस जंग में उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से होती है जो कभी न कभी किसी वक्त में बलवीर सिंह के साथ जुड़े होते हैं।

रणविजय सिंह अपने पिता के हमलावरों को ढूंढने निकल जाता है। उसके रास्ते में कई बाधाएं आती हैं। इन बाधाओं को पार करके रणविजय सिंह बदला ले पाता है या नहीं, स्टोरीलाइन इसी पर आगे चलती है। 

डायरेक्शन कैसा है?
संदीप रेड्डी वांगा ने फिर से वो काम कर दिखाया गया है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक मार-काट और डिस्टर्बिंग सीन्स दिखाए गए हैं। हॉलीवुड फिल्मों में जिस लेवल का वायलेंस दिखाया जाता है, कुछ ऐसा ही संदीप रेड्डी वांगा ने यहां दिखाने की कोशिश की है।

कहानी के हिसाब से उनका डायरेक्शन कमाल का है। उन्होंने स्टोरी को शुरू से अंत तक इंगेजिंग बनाकर रखा है। इंटरवल के पहले वाले सीक्वेंस को देख आपका मुंह खुला रह सकता है। सेकेंड हाफ का पहला सीक्वेंस जरूर थोड़ा स्लो है। रश्मिका मंदाना के कुछ डायलॉग्स और सीन्स ट्रिम किए जा सकते थे। हालांकि, असली सरप्राइज क्लाइमैक्स में देखने को मिलेगा।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top