राजनीति

प्रियंका गांधी ने गायत्री मंत्र सुनाया

17, Nov 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 51

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आदिवासी बहुल इलाके सागवाड़ा (डूंगरपुर) और चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर राजनीति हो रही है। प्रियंका ने गायत्री मंत्र सुनाते हुए कहा कि गायत्री माता हमाारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं, ऐसा लग रहा है अपना सीएम ढूंढने निकले हैं।

उन्होंने कहा- आपको तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए जो केवल धर्म का नाम ले और काम न करे या ऐसी सरकार जो आपको राहत दे, स्वास्थ्य सुविधाएं दे, रोजगार दे। ये बहुत बड़ा निर्णय है जो आपको कुछ दिन में लेना है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने अडाणी को देश की सारी संपत्ति दे रखी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर सियासी वार करते हुए कहा कि वे झूठे आराेप लगाने आते हैं। जबकि उन्हें देश में सोशल सिक्योरिटी के लिए कानून पास करना चाहिए।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top