Trending News

राजस्थान में तीन सभाएं; प्रियंका गांधी, खड़गे और स्टार प्रचारक भी प्रचार में उतरेंगे

17, Nov 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 64

विधानसभा चुनावों में प्रचार का अब एक सप्ताह बचा है। इस एक सप्ताह में कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रदेशभर में सभा और दौरे होंगे। राहुल गांधी का जयपुर में रोड शो करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज शाम तक राहुल गांधी के जयपुर रोड शो की तारीख फाइनल होगी।

राहुल गांधी 16 नवंबर को तारानगर (चूरू), नोहर (हनुमानगढ़) और सादुलशहर (श्रीगंगानगर) विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभाएं रखी गई हैं। राहुल गांधी के 19 और 21 नवंबर को भी सभाओं और रोड शो के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। एक दिन में राहुल गांधी दो से तीन सभा करेंगे।

प्रियंका की सभाओं की मांग

प्रियंका गांधी की सभाओं के लिए कई विधानसभा क्षेत्रों से मांग आ रही है। प्रियंका गांधी की मारवाड़, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान से सभाओं की मांग आई है। गुरुवार तक प्रियंका गांधी की सभाओं के कार्यक्रम तय हो जाएंगे।

अलवर, भरतपुर में खड़गे की सभाएं होंगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 18 नवंबर को प्रदेश में दो चुनावी सभा करेंगे। खड़गे का 18 नवंबर को अलवर और भरतपुर में चुनावी सभाओं का कार्यक्रम है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में

चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेशभर में सभा करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, आनंद शर्मा, पंजाब के पूर्व सीएम चरण जीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा चुनाव प्रचार और सभाओं के लिए अलग अलग इलाकों में जाएंगे।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top