
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 58 नामों की लिस्ट में 45 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस भी अपने पत्ते खोल चुकी है। अब तक 144 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
तीसरी लिस्ट में सरदारपुरा सीट पर CM अशोक गहलोत के सामने भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को उतारा है। टाेंक में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने अजीत सिंह मेहता मैदान में होंगे।
सरदारपुरा में गहलोत सीट पर सीएम के सामने प्रोफेसर
सरदारपुरा सीट पर बीजेपी ने सीएम अशोक गहलोत के सामने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय के डीन प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है। गहलोत इस सीट पर लगातार जीत रहे हैं। महेंद्र सिंह को नए चेहरे के तौर पर इस सीट पर उतारा गया है। महेंद्र सिंह के जरिए बीजेपी ने जातीय समीकरणों के हिसाब से गहलोत को चुनौती देने का प्रयास किया है। बीजेपी के सामने इस सीट पर चुनौतियां हैं, लेकिन सीएम के सामने उम्मीदवार के तौर पर महेंद्र सिंह चर्चाओं में रहेंगे।
टोंक की हॉट सीट पर पायलट और अजीत मेहता के बीच मुकाबला
टोंक सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने पूर्व विधायक अजीत मेहता को मैदान में उतारा है। पहले इस सीट पर बड़े नेता को उतारने की चर्चा थी, लेकिन इस पर प्रयोग नहीं किया गया। टोंक सीट पायलट के आने के बाद से हॉट सीट बनी हुई है। बीजेपी के लिए यह सीट मजबूत रही है, लेकिन सचिन पायलट के आने के बाद से समीकरण बदल गए हैं। सचिन पायलट के सामने मेहता को मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। बावजूद इसके यहां चुनौतियां कम नहीं हैं। यहां रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos